रचना चोरों की शामत

मेरे बारे में

मेरे बारे में
कल्पना रामानी

Thursday 22 August 2013

सावन सुखा दिया




कुदरत के कायदों को
पल में भुला दिया
विष बीज बोके मानव!
सावन सुखा दिया।
 
क्या कुछ नहीं मिला था,
पुरखों से आपको,
अमृत कलश से सींचा,
अपने विनाश को।
 
जन्नत सी मेदिनी को,
दोजख बना दिया।
 
बूँदें बचा न पाये,
बादल भी क्या करे?
कबक्योंकहाँ वो बरसे,
क्यों फिक्र वो करे?
 
बल खाते निर्झरों को,
निर्जल बना दिया।
 
जग बन गया  मशीनी
मौसम धुआँ धुआँ,
दम घोंटती  हवाएँ,
विष युक्त आसमाँ।
 
खोकर बहार अपनी,
पतझड़ बसा लिया।
 
नई पौध के लिए जल,
रह जाएगा कथा।
बोतल में बंद पानी।
कह देगा सब व्यथा।
 
दोहन किया हमेशा,
रक्षण न गर किया।

-कल्पना रामानी

No comments:

पुनः पधारिए


आप अपना अमूल्य समय देकर मेरे ब्लॉग पर आए यह मेरे लिए हर्षकारक है। मेरी रचना पसंद आने पर अगर आप दो शब्द टिप्पणी स्वरूप लिखेंगे तो अपने सद मित्रों को मन से जुड़ा हुआ महसूस करूँगी और आपकी उपस्थिति का आभास हमेशा मुझे ऊर्जावान बनाए रखेगा।

धन्यवाद सहित

--कल्पना रामानी

Followers